आगरालीक्स…Agra News: आगरा के सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दो मंजिला दुकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में दुकानदार पर मुकदमा। कई दिन बाद मिला था शव, मलबे में दबे थे पांच लोग।
आगरा के सुभाष बाजार, बिजलीघर के पास में आठ जुलाई को राधास्वामी क्लॉथ स्टोर की दो मंजिला दुकान छह गई थी, दुकान नाले के ऊपर बनी हुई थी और नाले का फर्श कमजोर होने से दो मंजिला दुकान नाले में समां गई। हादसे में पांच लोग मलबे में दब गए थे उन्हें रेस्क्यू आपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया। मगर, नगला तेजा निवासी 60 साल की गंगा देवी का शव नहीं मिला था कई दिनों तक तलाश के बाद घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर नाले के नीचे शव मिला था।
दुकानदार पर दर्ज किया गया मुकदमा
इस मामले में थाना मंटोला में पुलिस ने बुजुर्ग महिला के परिजन की तहरीर पर स्वामी क्लार्थ स्टोर के संचालक दिलीप कुंजवानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि नाले के ऊपर नगर निगम ने दुकान बनाकर दी थी और दुकान संचालक कई बार नगर निगम में नाले के फर्श की मरम्मत कराने की मांग कर चुके थे।