मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन से 5 माह का बच्चा चोरी. पुलिस ने पकड़ा तो बोले—संतान सुख की चाह में किया ये काम…पुलिस ने बच्चे को उसके माता—पिता को सौंपा.
मथुरा रेलवे स्टेशन से पांच माह के बच्चे को अगवा कर ले जाने वाले प्रेमी—प्रेमिका को पुलिस ने मुरैना से अरेस्ट कर लिया है. दोनों लिव इन में रह रहे थे और मथुरा में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान रेलवे स्टेशन से बच्चे को अगवा कर ले गए थे. पुलिस ने दोनों के पास से अपहृत बच्चा भी सकुशल बरामद कर लिया है और उसे उसके माता—पिता को सौंप दिया है. पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका के नाम
संजीव पुत्र विष्णु निवासी ग्राम जरेरूआ थाना नूराबाद जिला मुरैना, मध्यप्रदेश
एक महिला अभियुक्ता
पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रही थी लिव इन में
पुलिस पुछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में देशराज के साथ हुई थी परन्तु शादी के कई सालों तक सन्तान न होने के कारण उसे उसका पति प्रताडित करने लगा. इस पर महिला ने उसे छोड़ दिया. महिला जिला अस्पताल मुरैना में प्राइवेट दाई का कार्य करती थी और वहीं सहअभियुक्त संजीव के साथ मुरैना में किराये के मकान में लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी.
संतान सुख के लिए साधु को दिखाया था हाथ
5 सितंबर को दोनों घूमने के लिए मथुरा आये थे व मथुरा रेलवे स्टेशन पर रहकर अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर घूम रहे थे. अभियुक्त ने बताया कि मथुरा में रेलवे स्टेशन के पास किसी साधू ने हाथ देखकर बताया था कि तुम्हारी कुण्डली में संतान का योग है. सन्तान सुख से वंचित होने के कारण दोनों ने 8 सितंबर को मथुरा रेलवे स्टेशन गेट संख्या-02 के बाहर से एक पांच माह के बच्चे को चोरी कर लिया था और उसे उइाकर अपने साथ मुरैना ले गये. बच्चे के साथ मन्दिर में दर्शन कर वापस आते समय थाना हाईवे पुलिस एंव साइबर/सर्विलान्स टीम द्वारा दोनेां को
आज शुक्रवार सुबह करीब 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से अपहत बाल शिशु को सकुशल बरामद किया गया.
उन्नाव के रहने वाले दंपत्ति का किया था बच्चा चोरी
प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही महिला ने यह बच्चा उन्नाव के रहने वाले दंपत्ति का चोरी किया था. उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के पाठक्पुर में रहने वाले देवशंकर भी 4 सितंबर को पत्नी गौरी, तीन साल की बेटी प्रिया और पांच माह के बेटे सूर्या के साथ मथुरा आए थे. छह सितंबर को ये सभी मथुरा जंक्शन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया स्थित यात्री प्रतीक्षालय में ठहरे. यहां उनकी मुलाकात बच्चा चोरी करने वाले युवक युवती से हुई जिन्होंने खुद को पति पत्नी बताया. छह ओर सात सितंबर को आरोपी इनके साथ रहे और सात सितंबर की सुबह करीब पांच बजे गौरी जब लघुशंका के लिए गई तो लौटकर देखा कि इनका पांच माह का बेटा सूर्या गायब था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सीसीटीवी में आरोपी प्रेमी—प्रेमिका बच्चे को ले जाते हुए दिखे थे.