आगरालीक्स…आगरा की बेढ़ई-कचौड़ी का नाश्ता फेमस है पर घरों का नाश्ता भी होता है खास। गर्मियां आ गईं तो बदलाव भी शुरू। जानें क्या है पसंद और अन्य शहरों के नाश्ते।
नाश्ते के ट्रेंड में आ रहा है बदलाव
आगरा की बेढ़ई-कचौड़ी का नाश्ता अपनी अलग पहचान रखता है लेकिन समय के बदलाव के साथ लोगों के नाश्ते में भी बदलाव आ रहा है। सुबह के समय लोग हाईजैनिक नाश्ते से अब बच रहे हैं, इसलिए वह अपने घर के नाश्ते पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
महिलाएं रात से ही तैयारी करती हैं नाश्ते की
सुबह के समय घर के पुरुष सदस्यों के काम पर जाने की जल्दी और बच्चों के नाश्ता महिलाओं के लिए एक बड़ी परेशानी रहती है। इसके लिए वह रात से ही तैयारी करके रखती हैं अथवा उनसे पूछकर उनकी पसंद के नाश्ते की तैयारी रहती है।
बच्चों का नाश्ता तैयार करना टेढ़ी खीर
घरों में सुबह के समय के नाश्ते में प्रमुख रूप से अंडे, ब्रेड, मक्खन, रस (टोस्ट), पराठा-दही या चाय के साथ खाना होता है। बच्चों के लिए ओट्स, दलिया, ब्रेड जैम के साथ रखा जाता है। कुछ फ्रूट्स भी बच्चों की पसंद होते हैं। बच्चों को दूध तो जबरन ही पिलाना पड़ता है।
उबले हुए नाश्ते के प्रति बढ़ रहा रुझान
सेहत के प्रति बढ़ती जागरुकता, काम का तनाव, हृदय संबधी दिक्कतों के चलते बड़ती उम्र के लोग चिकनाई की चीजों से बचते हुए उबले चने, मौंग-मूंठ, सोयाबीन को रात में भिगोकर और सुबह उबाल कर खाना पसंद कर रहे हैं। फल और जाड़ों में ड्राई फूड्स अभी सामान्य परिवारों का नाश्ता नहीं बना है।
गर्मियां शुरू हुई तो नाश्ते में भी बदलाव
गर्मियां शुरू हो गई हैं तो घरों के नाश्ते में बदलाव भी शुरू हो आलू के परांठे की जगह अब सादा परांठा, दलिया, ब्रेड, मक्खन को ही प्रमुखता दी जा रही है। छाछ की मांग बढ़ी है। अभी धीरे-धीरे नाश्ते की वैरायटी में और बदलाव आएगा। मुस्लिम इलाकों में बिरयानी की मांग रहती है।
देश के विभिन्न शहरों के नाश्ते
1-गुजरात में ढोकला
2-मुंबई में वड़ा पाव
3-पुणे में मिसल पाव
4-पंजाब में आलू पराठा
5-राजस्थान में मिर्ची वड़ा
6-दिल्ली में छोले भटूरे
बच्चों को दें प्रोटीन रिच खाना
नाश्ते के साथ ही दोपहर और रात के खाने में प्रोटीन रिच खाना देना चाहिए। इसके लिए दूध, पनीर, अंकुरित दाल दे सकते हैं। नान वेज खाने वाले बच्चों को अंडा नाश्ते में दे सकते हैं।