Friday , 11 September 2026
Home अध्यात्म Sun is changing constellation on 19th November. These three zodiac signs can get benefits in career, business
अध्यात्म

Sun is changing constellation on 19th November. These three zodiac signs can get benefits in career, business

258

आगरालीक्स…ग्रहों के राजा सूर्य 19 नवंबर को कर रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन. इन तीन राशियों को करियर, बिजनेस और मान सम्मान में मिल सकता है लाभ…

ग्रहों के राजा सूर्य देव हर माह राशि परिवर्तन के साथ ही एक निश्चित अवधि में नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव के नक्षत्र परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता हे. कई राशियों के लिए मान सम्मान, आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, करियर और बिजनेस आदि में देखने को मिल जाता है. इस समय सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में विराजमान हैं. दो दिन बाद 19 नवंबर को दोपहर तीन बजे वह नक्षत्र परिवर्तन करके शनि के नक्षत्र यानी अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. दो दिसंबर तक सूर्यदेव इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसका लाभ तीन राशि के जातकों को मिलेगा तो वहीं कई राशि के जातकों को संभलकर रहने की भी जरूरत है..

इन राशियों को मिल सकता है लाभ
मिथुन:​ इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इस राशि के छठे भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को कॅरियर और बिजनेस में खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. करियर के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को उनके काम की सराहना की जाएगी. कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है. पार्टनर के साथ भी अच्छा समय बीतेगा.

वृश्चिक : सूर्य देव इस राशि के लग्न भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से सफलता हासिल हो सकती है. इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है. नई नौकरी मिलने कई चांसेस नजर आ रहे हैं. व्यापार में भी काफी लाभ मिलने वाला है. कमाईमें भी खूब लाभ मिल सकता है. स्वास्थय अच्छा जाने वाला है.

सिंह : अनुराधा नक्षत्र में आने के साथ ही सूर्य देव इस राशि के चौथे भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की प्रति और अधिक झुकाव होगा. कई धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं. संंतान की ओर से भी कई खुशियां मिल सकती है. नई नौकरी मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं. व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है. अप्रत्याशित धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday, 11th September 2026

आगरालीक्स…शुक्रवार इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ. मिल सकती हैं खुशियां....

अध्यात्म

Ganesh Chaturthi is on September 14. Find out what to offer Lord Ganesh based on your zodiac sign…#agranews

आगरालीक्स…गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को. राशि अनुसार जानें भगवान गणेश को क्या—क्या...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 10 September 2026

आगरालीक्स…10 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 9 September 2026

आगरालीक्स…09 सितंबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

error: Content is protected !!