Friday , 5 June 2026
Home अध्यात्म Sun’s transit is bringing beneficial changes for three zodiac signs
अध्यात्मआगराटॉप न्यूज़

Sun’s transit is bringing beneficial changes for three zodiac signs

215

आगरालीक्स…सूर्यदेव कर चुके हैं कर्क राशि में प्रवेश. इन तीन राशियों के लिए लाभप्रद साबित होगा यह गोचर…

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के लिए किसी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है. 16 जुलाई को सूर्य ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य का संबंध पिता, प्रशासनिक पद, प्रतिष्ठा और समाज में मान सम्मान से माना जाता है. इसलिए सूर्य इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर सूर्य ग्रह के कर्क राशि में गोचर करने पर लाभकारी परिवर्तन हो सकता है.

ये हैं तीन राशियां
मिथुन— सूर्य ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. क्योंकि सूर्य ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में गोचर करेंगे. जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है. इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन सकते है. साथ ही व्यापार में कोई बड़ी महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है. साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम स्टार्ट कर सकते हैं. उसमें अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं.

कन्या राशि — आपकी गोचर कुंडली से सूर्य ग्रह का गोचर 11वें भाव में होगा. जिसे ज्योतिष में जन्मकुंडली का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है. साथ ही इसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है. इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है. वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. इनकम के साधनों में वृद्धि होगी.

तुला राशि — सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए फायदेंमंद साबित हो सकता है. क्योंकि देव आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. जिसे व्यापार और जॉब का स्थान कहा जाता है. इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है. साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है. इस समय व्यापार में भी विस्तार हो सकता है. साथ ही बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं. जिससे आपको लाभ हो सकता है. आप लोग भी एक पन्ना या ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ लकी स्टोन साबित हो सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 5th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 05 June 2026

आगरालीक्स…मेष, मिथुन, कर्क, कन्या सहित इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार....

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

error: Content is protected !!