Wednesday , 16 April 2025
Home agraleaks Sunshine came out after three days in Agra
agraleaksHealthआगरासिटी लाइव

Sunshine came out after three days in Agra

आगरालीक्स(19th September 2021 Agra News)… आगर में रविवार को तीन दिन बाद धूप निकली. बारिश के बाद धूप निकलने से बढ़ गया बीमारी का खतरा. जानिए आज कैसा रहेगा मौसम.

आगरा में बुधवार शाम से हल्की रिमझिम तो कभी तेज बरसात हो रही थी। शनिवार शाम को भी बारिश हुई थी। रविवार सुबह से ही बादलों की सूरज से लुकाछिपी चल रही थी। हालांकि दोपहर होते—होते धूप निकल आई। लोगों ने कपड़े सुखाए। रविवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे में महज 3.3 मि​मी बारिश हुई। वहीं अधिकांश घरों में कूलर आदि हटा दिए गए हैं। मौसम में एकाएक बढ़ी ठंड से कूलर और एसी पहले ही बंद हो गए थे।

आज शाम को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज शाम को बारिश हो सकती है। कल दिन भर बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 23 सितंबर तक फिर तेज बारिश के आसार हैं।

बीमारियों का खतरा
मौसम के इस बदलते मिजाज से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। कभी बारिश और कभी धूप से लोग बीमार हो रहे हैं। इस वक्त अधिकांश लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की है। डायरिया के मामले भी बढ़ गए हैं। डॉक्टरों के लाइन लग रही है। ऐसे में अधिक से अधिक से पानी का सेवन करें। नींबू शिकंजी पिएं। इससे राहत मिलेगी। इसके अलावा अगर आपको हल्का सा भी बुखार है तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाता है।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 16th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: In Agra, a bank employee son cheated his own mother…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में बैंककर्मी बेटे ने अपनी ही मां के साथ कर डाली...

आगरा

Agra News: Painting exhibition at Baikunthi Devi Girls College on World Art Day…#agranews

आगरालीक्स…कहीं जीवन तो कहीं जीवन का संघर्ष, आगरा में जीवन के हर...

आगरा

Agra News: Bhartiya Vikas Parishad Samarpan organized in-charge honor ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाविप समर्पण ने किया प्रभारी सम्मान समारोह. अगले साल के...

error: Content is protected !!