Saturday , 12 September 2026
Home आगरा Suryadev will transit in Cancer till August 17, beneficial changes for three zodiac signs
आगराटॉप न्यूज़

Suryadev will transit in Cancer till August 17, beneficial changes for three zodiac signs

202

आगरालीक्स…सूर्यदेव 17 अगस्त तक कर्क राशि में करेंगे गोचर. इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी है सूर्यदेव का यह गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के लिए किसी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है. 16 जुलाई को सूर्य ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है. वे यहां पर 17 अगस्त तक रहेंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य का संबंध पिता, प्रशासनिक पद, प्रतिष्ठा और समाज में मान सम्मान से माना जाता है. इसलिए सूर्य इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर सूर्य ग्रह के कर्क राशि में गोचर करने पर लाभकारी परिवर्तन हो सकता है.

ये हैं तीन राशियां
मिथुन— सूर्य ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. क्योंकि सूर्य ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में गोचर करेंगे. जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है. इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन सकते है. साथ ही व्यापार में कोई बड़ी महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है. साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम स्टार्ट कर सकते हैं. उसमें अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं.

कन्या राशि — आपकी गोचर कुंडली से सूर्य ग्रह का गोचर 11वें भाव में होगा. जिसे ज्योतिष में जन्मकुंडली का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है. साथ ही इसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है. इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है. वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. इनकम के साधनों में वृद्धि होगी.

तुला राशि — सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए फायदेंमंद साबित हो सकता है. क्योंकि देव आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. जिसे व्यापार और जॉब का स्थान कहा जाता है. इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है. साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है. इस समय व्यापार में भी विस्तार हो सकता है. साथ ही बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं. जिससे आपको लाभ हो सकता है. आप लोग भी एक पन्ना या ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ लकी स्टोन साबित हो सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Community radio station ‘90.4 Agra Ki Awaaz’ raises awareness; girls receive HPV vaccine…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर सामुदायिक रेडियो ‘90.4 आगरा...

आगरा

Agra News: Truck hits bike-borne couple in Agra; wife dies, husband injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रक ने मारी बाइक सवार पति—पत्नी को टक्कर. पत्नी की...

आगरा

Agra News: Friday morning was troublesome due to the disruption in PNG gas supply

आगरालीक्स….आगरा में एक लाख से अधिक घरों में आज सुबह की चाय...

आगरा

Agra News: Diet coach Rajan explains the causes of weight gain and obesity in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या रात का खाना खाने से ही मोटे होते हैं लोग, और...

error: Content is protected !!