लखनऊलीक्स…आगरा सहित प्रदेश के 75 पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों पर कल मकर संक्रांति से स्वच्छ विरासत अभियान चलेगा।
14 से 14 जनवरी तक चलेगा अभियान

भारत मिशन (नगरीय) की राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 24 जनवरी तक चलेगा। राज्य के नगरों को गुड टू ग्रेट बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कठपुतली शो, नुक्कड़ नाटक से करेंगे जागरूक
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरों के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो आदि के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
रन फार जी-20 का आयोजन, यूपी के स्थापना दिवस की भी तैयारी
21 जनवरी को रन फार जी-20 का भी आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में सीएसओ, एनएसएस एनसीसी के साथ लोकल एंबेस्डर को भी शामिल किया जाएगा। 24 जनवरी को यूपी के स्थापना दिवस को भी भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।