आगरालीक्स …आगरा में आज भीषण जाम में फंस सकते हैं, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एमजी रोड पर जाम लगेगा, इस दौरान आगरा कॉलेज मैदान से स्वच्छता महारैली निकाली जाएगी, इसमें 20 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।
आगरा में आज गुरुवार को सुबह 10 30 बजे से आगरा कॉलेज मैदान से स्वच्छता महारैली शुरू होगी और नगर निगम तक पहुंचेगी।
वाहनों के लिए एक लेन ही खुली रहेगी।
यहां होगी पार्किंग
चार पहिया वाहन सूरसदन से वजीरपुरा रोड और संजय प्लेस में खड़े होंगे। दो पहिया वाहन नगर निगम में परिसर में खड़े हो सकेंगे।