आगरालीक्स …..स्वामी विवेकानंद और पदम भूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी की मूर्ति को कपडे से ढक दिया गया। शुक्रवार को फीरोजाबाद में ईद उल अजहा पर मूर्तियों को ढके जाने पर सवाल उठ रहे हैं। सात साल पहले भी मूर्तियों को इसी तरह ढका गया था। मूर्ति किसके आदेश पर और क्यों ढकी गई, इस पर पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने पल्ला झाड लिया है।
फीरोजाबाद में ईदगाह मस्जिद के पास ही गांधी चौराहा है। यहां स्वामी विवेकानंद और पदम भूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी की मूर्ति हैं। सुबह नमाज के समय मूर्तियों को ढका होने पर लोगों में खलबली मच गर्इ्। इस मामले पर भाजपा विधायक मनीष असीजा ने पुलिस प्रशासन से वार्ता की, लेकिन सभी ने मूर्ति ढकने के लिए आदेश देने से साफ इन्कार कर दिया।
Leave a comment