आगरालीक्स ..आगरा में मिठाई विक्रेताओं ने एक और दो अगस्त के मिनी लॉकडाउन को स्थगित करने की मांग की है, तीन अगस्त को रक्षाबंधन है, दुकान रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति देने के लिए कहा है।

आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक मिनी लॉक डाउन है, इसके बाद सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से रात 7 बजे तक ही दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
रक्षाबंधन से पहले मिनी लॉक डाउन किया जाए सस्पेंड
मिठाई विक्रेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तीन अगस्त को रक्षाबंधन है, इससे पहले एक और दो अगस्त को शनिवार और रविवार को मिनी लॉक डाउन की बंदी रहेगी। इससे रक्षाबंधन पर घेबर सहित मिठाईयों की बिक्री नहीं हो सकेगी। मिठाई विक्रेताओं ने मांग की है कि एक और दो अगस्त का मिनी लॉक डाउन सस्पेंड कर दिया जाए।
दुकानें सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलें
अभी बाजार सुबह 10 से रात सात बजे तक खुल रहा है, मिठाई विक्रेताओं ने मांग की है कि बाजार खुलने का समय सुबह नौ से रात नौ बजे तक होना चाहिए, ऐसा करने से ही मिठाई विक्रेताओं को राहत मिल सकती है।