आगरालीक्स… स्विटरलैंड के कपल पर हमले से आगरा सहित यूपी शर्मसार हो रहा है, ये कपल सेल्फी ले रहा था, उसी समय पत्थर से घायल कर दिया, हमलावर नाबालिग सहित चार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
रविवार को आगरा के फतेहपुर सीकरी में लुसान स्विटजरलैंड निवासी क्वांटन क्लार्क अपनी गर्ल फ्रैंड मैरी ड्रॉग के साथ घूमने आए थे, पुलिस के अनुसार वे दोनों घूमते हुए पफतेहपुर सीकरी के तेहरा दरवाजे के पास देवी मंदिर के समीप पहुंच गए, एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार वे सेल्फी ले रहे थे, उसी समय पत्थर लगा और लहूलुहान लो गए। क्वाटंम क्लार्क के सिर और मैरी ड्रॉग के सिर में चोट आई। यहां प्राथमिक उपचार लेने के बाद अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली चले गए, गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी आगरा में थी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्विस कपल पर हुए हमले को लेकर टवीट करते हुए कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी को कार्रवाई के आदेश दिए।
स्विस कपल ने दी आरोपियों की फोटो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में मैरी ड्रॉग ने जांच अधिकारी को एक तहरीर दी इसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोनों पर्यटकों ने आरोपियों की कुछ तस्वीरें पुलिस को सौंपी। तब तक मामला विदेश मंत्रालय के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी के पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
मुख्य आरोपी नाबालिग सहित पांच अरेस्ट
पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग से पांच को अरेस्ट कर लिया है। फतेहपुर सीकरी के गांव जौताना निवासी राहुल को पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया। देर शाम सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सहित अन्य चार नाबालिग हैं, इनका मेडिकल कराया गया है। यूपी के गृह विभाग ने भी आगरा के डीएम और एसएसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।