आगरालीक्स ….कोहरे में छिपा ताजमहल, आज ताजमहल देखने आ रहे हैं तो परेशानी होगी। तीन घंटे ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। टिकट विंडो भी बंद रहेंगी।

गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली बुधवार को आगरा आ रहे हैं. वे यहां ताजमहल का दीदार करेंगे. उनके ताजमहल देखने का कार्यक्रम शाम 4 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 30 मिनट तक चलेगा. उनके ताजमहल में दीदार को लेकर पूर्वी व पश्चिमी गेट की टिकट विंडो को भी आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा.
3.15 बजे ताजमहल कर दिया जाएगा खाली, 2.15 बजे से प्रवेश बंद
बुधवार को 2.15 बजे के बाद ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सवा तीन बजे तक स्मारक के अंदर से सभी पर्यटकों को बाहर निकाल दिया जाएगा, जिसके बाद सुरक्षा की जांच की जाएगी.अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल का कहना है कि टिकट विंडो भी बंद रहेंगे, गुयाना के राष्ट्रपति के विजिट से एक घंटा पहले स्मारक खाली करा दिया जाएगा।