आगरालीक्स …आगरा में सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई से धूल उड़ रही है और प्रदूषण बढ़ रहा है, जलनिगम पर 43.5 लाख रुपये का जुर्माना, तीन हॉस्पिटलों पर भी लगाया गया जुर्माना।

आगरा में जलनिगम द्वारा सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई की जा रही है, इसके लिए मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 37500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया है। इस तरह जलनिगम पर 116 दिन के लिए 43.50 लाख जुर्माना लगाते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। डॉ. विश्वनाथ शर्मा, प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी यूपीपीसीबी, आगरा का कहना है कि हॉस्पिटलों में बायो मेडिकल वेस्ट का निरस्तारण सही तरह से नहीं हो रहा है। ऐसे में यूपीपीसीबी ने ट्रांस यमुना स्थित राधे नर्सिंग होम पर 6250 रुपये, नाई की सराय जलेसर रोड स्थित माहेश्वरी नर्सिंग होम पर 20 हजार रुपये, सिकंदरा-बोदला रोड स्थित सुदर्शन हास्पिटल पर 18750 रुपये का जुर्माना लगाया है।