आगरालीक्स.. आज ताजमहल बंद है, वीकएंड पर शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भीड उमडेगी, इसके लिए रेस्टोरेंट और कैफे में भी तैयारी चल रही है।
आगरा में शुक्रवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता है। इससे पहले गुरुवार को पर्यटकों की संख्या अधिक रही, 2175 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, इसमें से सात विदेशी पर्यटक थे। इसमें से 531 पर्यटक मुख्य मकबरे तक गए। आगरा किला सहित अन्य स्मारक का दीदार करने के लिए 3014 पर्यटक पहुंचे।
इस तरह बढ रहे पर्यटक
ताजमहल
मंगलवार 1961
बुधवार 1838
गुरुवार 2175
शुक्रवार बंद
आगरा किला
मंगलवार 310
बुधवार 427
गुरुवार 397