आगरालीक्स… आगरा मे बम की सूचना पर बंद किया गया ताजमहल 1.45 घंटे बाद खोल दिया गया है।
ताजमहल में आज सुबह बम की सूचना मिलने से खलबली मच गई। सीआईएसएफ के जवानों ने आनन-फानन में पर्यटकों को बाहर निकाल कर बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। सुबह के समय पर्यटक खासी संख्या में थे। बम की सूचना पर मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने गहनता के साथ जांच-पड़ताल की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु ताजमहल परिसर में नहीं मिली.
ताजमहल में बम लगा दूंगा, सेना बुला लूंगा की धमकी
आज सुबह यूपी 112 के कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी थी कि मैं ताजमहल में बम लगा दूंगा। सेना को बुला लूंगा।।
प्रयागराज व लखनऊ छावनी को उड़ाने की भी दी थी धमकी
पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने वाले ने इलाहाबाद और लखनऊ छावनी को भी उड़ाने की धमकी थी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। लेकिन इसके बाद सभी जगह हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। करीब पौने दो घंटे तक ताजमहल बंद रहने के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। चेकिंग का काम देर तक जारी रहा।
खास-खास
ताजमहल सुबह 9:30 से 11:15 तक बन्द रहा
पर्यटकों के सघन चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया
पुलिस अधिकारी काफी देर तक करते रहे चेकिंग