Main News Headlines: Congress manifesto released for Jammu and Kashmir
Taj Mahal Vs Tejo Mahalay Controversy : Woman reaches Taj Mahal entry gate with Kanwar #Agra
आगरालीक्स.. ताजमहल के शिव मंदिर तेजो महालय को लेकर कंट्रोवर्सी के बीच महिला कांवड़ लेकर ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंची। ताजमहल को शिव मंदिर बताते हुए अंदर जाने और कांवड़ के जल से जलाभिषेक करने की जिद पर अड़ी। पुलिस ने बैरियर पर रोका।
सावन के सोमवार पर बड़ी संख्या में भोले के भक्त कांवड़ लेकर आते हैं, कांवड़ के जल से शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह मीरा राठौर कांवड़ लेकर ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। ( Taj Mahal Vs Tejo Mahalay Controversy : Woman reaches Taj Mahal entry gate with Kanwar)
भोले नाथ ने बुलाया, तेजो महालय में चढ़ाना है जल
पुलिस के रोकने पर मीरा राठौर ने कहा कि उसे ताजमहल में जाने दें, ताजमहल शिव मंदिर तेजो महालय है उसे भोले नाथ ने जलाभिषेक करने के लिए बुलाया है। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह ताजमहल में जाने की जिद पर अड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन महिला को समझाने के प्रयास में जुटा है।