आगरालीक्स…ताज महोत्सव 2025 के लिए पहले दिन 190 कलाकारों ने दिया आडिशन. कल रविवार को भी होंगे आडिशन. आप भी कर सकते हैं अप्लाई…
17 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक चलने वाले ताज महोत्सव 2025 के लिए होटल ग्रांड में इस समय होटल ग्रांड में आडिशन चल रहे हैं. आज शनिवार को 190 कलाकारों ने आडिशन दिए. रविवार 5 जनवरी को भी आडिशन लिए लाएंगे. सुबह दस बजे से आडिशन चालू हो जाएंगे.
आज हुए आडिशन के निर्णायक मंडल में राजेश पंडित, सुधीर नारायण, रुचि शर्मा, आनेंद्र और मोहित कुमार के अलावा पंडित देवाशीष गांगुली व अल्का शर्मा शामिल रहीं. इस मौके पर पर्यटन विभाग के हेमंत शर्मा, वेद प्रकाश, अनिल कुमार और राजकुमार शर्मा भी उपस्थित रहे. संचालन सुशील सरित और दिनेश ने किया.