आगरालीक्स…ताज महोत्सव 2025 के लिए शिल्पग्राम में अपनी स्टॉल लगाना चाहते हैं तो जानिए कितना लगेगा शुल्क. शिल्पी, कामर्शियल और फूड स्टॉल का अलग अलग चार्ज…जीएसटी सहित जानें
ताज महोत्सव 2025 का आयोजन 18 फरवरी से होने जा रहा है. इस बार महोत्सव 2 मार्च तक चलेगा. संस्कृति का महाकुंभ थीम से आयोजित ताज महोत्सव के आयोजन को लेकर शिल्पग्राम सहित अन्य स्थानों पर तैयारियां चल रही हैं. ताजमहोत्सव 2025 का आयोजन 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम, फतेहपुर सीकरी, ताज व्यू गार्डन एवं बटेश्वर में आयोजित किया जाएगा. इसमें हर रोज कलाकार प्रस्तुति देंगे. पियूष मिश्रा आरंभ है प्रचंड, इक बगल में चांद होगा, इक बगल में रोटियां की प्रस्तुति से रंग भरेंगे तो सुश्री मालिनी अवस्थी,जस्सी गिल,श्रद्धा मिश्रा,कन्हैया मित्तल,सुनील ग्रोवर, साबरी ब्रदर्स प्रस्तुति देंगी.
स्टॉल शुल्क किए गए निर्धारित
ताजमहोत्सव – 2025 में लगने वाले विभिन्न प्रकार के शुल्क निम्नवत निर्धारित किये गयेः-
स्टाल का प्रकार स्टाल का शुल्क जी.एस.टी. कुल योग
01 शिल्पी स्टाल रु० 20,000/- रु० 3,600/- रु० 23,600/-
02 शिल्पी ओपन स्टाल रु० 27,000/- रु० 4,860/- रु० 31,860/-
03 शिल्पी प्राइम लोकेशन स्टाल रु० 29,000/- रु० 5,220/- रु० 34,220/-
04 कामर्शियल स्टाल रु० 60,000/- रु० 10,800/- रु० 70,800/-
05 फास्ट फूड स्टाल रु० 70,000/- रु० 12,600/ – रु० 82,600/-
06 वेज फूड स्टाल रु० 75,000/- रु० 13,500/- रु० 88,500/-
07 नानवेज फूड स्टाल रु० 1,05,000/- रु० 18,900/- रु० 1,23,900/-
नोट: क्रम संख्या 5,6,7 के लिए आवश्यक DOC. फूड लाइसेन्स, GST, आधार
इसके अलावा जो भी टर्म एंड कंडीशन हैं, उससे संबंधित पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं.
http://www.tajmahotsav.org/stall_allotment.aspx