आगरालीक्स…आगरा के रितेश प्रताप ने बुलेट मोटरसाइकिल से की किन्नौर कैलाश यात्रा. 19,850 फीट ऊंचाई पर स्थित है प्राकृतिक चट्टान से बना 79 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग. आगरालीक्स से शेयर किए अनुभव
आगरा के राजपुर चुंगी प्रेम नगर के रहने वाले व्यापारी रितेश प्रताप सिंह ने बुलेट बाइक से किन्नौर कैलाश यात्रा की है. 6 जुलाई को आगरा से निकले. बुलेट से रितेश शिमला से करीब 200 किमी दूर किन्नौर जिले के तांगलिंग गांव पहुंंचे. यहां से उन्होंने 9 जुलाई को पदयात्रा शुरू की. गणेश पार्क और गौरीकुंड होते हुए वो किन्नौर कैलाश शिवलिंग तक पहुंंचे. तांगलिंग गांव से किन्नौर कैलाश शिवलिंग तक की यात्रा 50 किमी लंबी कठिन और दुर्गम है. इसे तय करने के लिए काफी कठिन ट्रेक मिलता है.
शिवलिंग के दर्शन कर लौटे वापस
रितेश ने 10 जुलाई को किन्नौर कैलाश शिवलिंग के दर्शन किए और 11 जुलाई को वापस नीचे उतर आए. यहां दो दिन कल्पा में ठहरे और इसके बाद 14 जुलाई को बुलेट बाइक से ही वापसी की. रितेश ने बताया कि बुलेट से लगातार 27 घंटे सफर किया और 843 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद आगरा पहुंचे.

हर साल करते हैं सोलो यात्रा
रितेश ने बताया कि वह महादेव के भक्त हैं और बुलेट से ही यात्रा करते हैं. पिछले साल उनहोंने श्री खंड की थी. जिसमें 80 किमी पदयात्रा शामिल थी. इस बार किन्नौर कैलाश यात्रा की है और अगले साल चौथा कैलाश मणि महेश कैलाश जाने का निर्णय लिया है.