आगरालीक्स…आगरा में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही ताजमहल पर उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़. वीकेंड पर दिखीं पर्यटकों की कतारें. विदेशी पर्यटकों की भी संख्या बढ़ी
आगरा में अक्टूबर माह में पर्यटन सीजन शुरू हो जाएगा. ताज की दीवानगी देश के कोने—कोने के साथ विदेशों में भी है. यही कारण है कि हर कोई ताज का दीदार करना चाहता है. खासकर पर्यटन सीजन में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है लेकिन इस बार पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही ताजमहल पर अच्छी खासी पर्यटकों की संख्या पहुंचना शुरू हो गई है. आज शनिवार को वीकेंड के चलते ताजमहल पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे. उमसभरी गर्मी के बावजूद पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. विदेशी पर्यटकों की संख्या भी इसमें अच्छी खासी रही.
30 से 35 हजर पर्यटक पहुंचे
एक अनुमान के अनुसार आज शनिवार को करीब 30 से 35 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया. रविवार को यह संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है. गर्मी के बावजूद ताजमहल की खूबसूरती पर्यटकों को लुभा रही है.