आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल का दीदार करने एक्टर विवेक ओबेरॉय पत्नी प्रियंका आल्वा के साथ पहुंचे, सेल्फी ली और कहा कि ताजमहल टेम्पल आॅफ लव है। ताजमहल दुनिया को मोहब्बत का संदेश दे रहा है, भारत में आने वाले पर्यटक ताजमहल देखना चाहते हैं, वे ऐसा न कर सकें तो उनकी यात्रा अधूरी है। ताजमहल में एक्टर विवेक ओबेरॉय को देख उनके साथ सेल्फी लेने को भीड उमड पडी।
नए साल पर ताजमहल का दीदार करने के लिए सुबह से ही पर्यटकों की लंबी लाइन लगी रही। इसी बीच पुलिस सुरक्षा के बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ ताजमहल में पहुंचे, सफेद शॉल डाले विवेक ओबेरॉय पर पर्यटकों की नजर पड गई, इसके बाद तो उनके साथ सेल्फी लेने की होड लगी रही।
पत्नी संग ली सेल्फी
एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ ताजमहल में सेल्फी ली। उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ भी सेल्फी दी। वे काफी देर ताजमहल में रहे, इस दौरान पर्यटकों ने उन्हें घेरे रखा।
वीडियो के लिए क्लिक करें
पर्यटकों ने शेयर किए अनुभव
नए साल पर ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटकों ने अपने अनुभव साझा किए। एक पर्यटक ने टिवीट किया है कि वे 20 घंटे की यात्रा करके ताजमहल पहुंचे। ताजमहल में प्रवेश किया तो कोहरे में ताजमहल दिखाई नहीं दिया। इसी तरह से एक पर्यटक ने टिवीट किया है कि दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक लाइन में लगे, इसके बाद कह दिया कि अब ताजमहल में प्रवेश नहीं होगा। एक पर्यटक की चेकिंग में 5 मिनट लग रहे हैं, उन्होंने ताजमहल की व्यवस्थाओं को खोसते हुए लिखा है कि स्थानीय लोग एक हजार से 1500 रुपये की अवैध वसूली कर ताजमहल में प्रवेश दिलवा रहे हैं।
पढे टवीट
Very bad experience and Very Wrost managment of Taj Mahal Agra From 12.00pm to 5.00 pm in the line but didn't see theTaj .Check-in team took more than 5 min to each people for checking & local resident is taking Rs 1000 to rs 1500 each people for illegal entrance. #Agra #pmo pic.twitter.com/0N6MvdgKkB
— Suryam Prakash (@SurajKayasth) January 1, 2018
Travelled 20hrs to visit the #TajMahal on New Year's Day and all I saw was this! 😥 @KarlTheFog followed me from SF #fog #Agra #India pic.twitter.com/5TjKHXoBr6
— tristan_cameron (@onthebass) January 1, 2018