आगरालीक्स… आगरा में ताजमहोत्सव की तैयारियां चल रही हैं, इस बार ताज महोत्सव 18 से 27 मार्च नए कलेवर में आयोजित किया बुधवार को मंडलायुक्त चंद्रकांत, डीएम गौरव दयाल सहित अन्य अधिकारियों ने शिल्पग्राम का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कार्यो को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिल्पग्राम व उसके आसपास की रोड को गांव की तरह सजाया जाएगा। शिल्पग्राम के समीप मलबा पड़े होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने मलबे को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। सप्ताह भर के भीतर फिर से निरीक्षण पर जोर दिया। डीएम गौरव दयाल ने बताया कि महोत्सव में बहुत कुछ नया करने का प्रयास किया जाएगा।
Leave a comment