आगरालीक्स…आगरा के चर्चित टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में हाईकोर्ट पहुंचे जेल में बंद दो आरोपी. सास पूनम और साली निशु ने जमानत के लिए दाखिल की अर्जी
आगरा के डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले मुंबई में टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी को डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर पर सुसाइड कर ली थी, इससे पहले लाइव वीडियो भी बनाया था। इसके आधार और मानव शर्मा के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा की तहरीर पर थाना सदर में मानव शर्मा की पत्नी निकिता, सास पूनम शर्मा, ससुर निपेंद्र और साली निशु के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सास पूनम और साली निशु को 15 मार्च को जेल भेज दिया था इसके बाद 5 अप्रैल को मानव शर्मा की पत्नी निकिता और ससुर निपेंद्र शर्मा को अहमदाबाद से अरेस्ट कर जेल भेज दिया था ये चारों जेल में हैं। हाईकोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जीमानव शर्मा सुसाइड केस में दो आरोपियों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जेल में बंद मानव शर्मा की सास पूनम और साली ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इससे पहले 15 मार्च से जेल में निरुदृध मानव शर्मा की सास पूनम शर्मा और साली निशु ने अप्रैल में भी जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। तर्क दिया गया था पूनम शर्मा और निशु को झूठा नामजद किया गया है। वादी की तरफ से अधिवक्ता दीपक कुमार शर्मा ने तर्क दिए कि आरोपिता के द्वारा सह अभियुक्त के साथ मिलकर मृतक को अपमानित किया जाना एवं उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप है। कोर्ट ने जमानत याचिका के प्रार्थना पत्र को निरस्त करने के आदेश दिया था।