
गूगल द्वारा स्मारकों की सैर कराने के लिए अब नए सिरे से शूटिंग की जा रही है। इसमें पूरे ताज को समेटने की कोशिश हो रही है। बीते साल गूगल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के सहयोग से भारत के विश्वदाय स्मारकों को इंटरनेट पर उपलब्ध कराया था। इसमें ताज सहित कई स्मारकों की 360 डिग्री एंगल पर शूटिंग की गई है। ऐसे में ताजमहल को और बेहतर तरह से गूगल पर अपलोड करने के लिए फोटोग्राफी की जा रही है। टीम यहां गुरुवार को भी रहेगी, ताजमहल का सर्वे करने के बाद फोटोग्राफी की जा रही है।
Leave a comment