आगरालीक्स.. लालू यादव के बेटे तेज प्रताप पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की एप्लीकेशन देने के बाद गायब हो गए थे, वे गोवर्धन परिक्रमा देते दिखाई दिए, उनका बांसुरी के साथ का फोटो वायरल हो रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप की छह महीने पहले ऐश्वर्या से शादी हुई है, पिछले कुछ दिनों से तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच मनमुटाव चल रहा था। तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से तलाक की एप्लीकेशन दे दी है, परिजनों के समझाने के बाद भी तेज प्रताप अपने फैसले पर अडे हुए हैं, वे दीपावली पर घर से गायब हो गए थे, उनकी तलाश में टीमें जुटी हुई थी।

गोवर्धन में परिक्रमा लगाते दिखाई दिए तेज प्रताप
तेज प्रताप श्री क्रष्ण के भक्त हैं, वे घर से गायब होने के बाद मथुरा, व्रंदावन और गोवर्धन में दिखाई दिए हैं। शुक्रवार सुबह वे गोवर्धन परिक्रमा लगाते दिखाई दिए, उन्होंने राधा कुंड में स्नान भी किया।
वृंदावन में हैं तेज प्रताप
तेज प्रताप अपने पांच छह साथियों के साथ वृंदावन के चैतन्य विहार वृंदा धाम में ठहरे हुए हैं।
तेज प्रताप कई बार ब्रज के प्रवास पर आ चुके हैं। उनकी कृष्ण भक्ति है।