Thursday , 13 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Temperature dropped to 12 degrees in Agra within 24 hours…read the weather update#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Temperature dropped to 12 degrees in Agra within 24 hours…read the weather update#agranews

आगरालीक्स…(18 May 2021 Agra) आगरा में 24 घंटे के अंदर तापमान 12 डिग्री तक नीचे गिरा. लोगों ने पंखे भी कर दिए बंद. जानिए चक्रवात ‘ताऊते’ का असर है या और कुछ

अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री
आगरा में तापमान अचानक बदल गया. 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 12 डिग्री तक नीचे आ गिरा. मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री नीचे 29.8 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 रहा. दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री तक का अंतर रहा. बता दें कि मंगलवार सुबह से ही घने बादल छाये रहे. सुबह से रिमझिम बारिश भी होने लगी. दोपहर के समय हल्की ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होती रही. शाम तक यही मौसम रहा.

चक्रवात ‘ताऊते’ का असर
इधर आगरा के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वैसे तो ये समय प्री मानसून का भी है. इस समय अगर चक्रवात भी न आया होता फिर भी बादल छाये हुए होते और बूंदाबांदी की भी संभावना थी लेकिन अब जब देश में चक्रवात ताऊते आया है तो उसका असर प्री मानसून से कहीं ज्यादा रहा और यही कारण है कि मौसम एकदम बदल गया और तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है.

दो दिन और बारिश
इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. बारिश हो सकती है. इसके अलावा धूलभरी आंधी भी चल सकती है. हालांकि इसके बाद मौसम में गर्माहट आ जाएगी और फिर से गर्मी को झेलना पड़ सकता है.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

बिगलीक्स

Agra News : Weather forecast for today#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : होली पर आगरा में मौसम कैसा रहेगा जानें।...

error: Content is protected !!