आगरालीक्स…(12 August 2021 Agra News) आगरा में उमसभरी गर्मी फिर से सता रही. पसीना पोंछते पोंछते गुजर रहा दिन. आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम. बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
उमसभरी गर्मी से तापमान भी बढ़ा
आगरा में एक बार फिर से उमसभरी गर्मी पड़ रही है. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. लोग दिनभर पसीना पोंछते हुए ही नजर आते हैं. इधर उसमभरी गर्मी के कारण कूलर की हवा भी राहत नहीं दे रही है. गनीमत ये है कि धूप की चमक ज्यादा नहीं है. अगर धूप का तेज अधिक हो तो गर्मी काफी परेशान करने वाली हो जाएगी. बारिश न होने के कारण एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.7 डिग्री रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है.
आसमान रहेगा साफ, नहीं होगी बारिश
इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले एक सप्ताह तक आगरा का मौसम साफ रहेगा. धूप निकलेगी और उसमभरी गर्मी भी परेशान करेगी. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल आगरा में आने वाले एक सप्ताह तक तो बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि आगे 20 अगस्त के बाद फिर से काले बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश को लेकर कोई ठोस पूर्वानुमान नहीं है.
13-Aug | 26.0 | 35.0 | Mainly Clear sky | |
14-Aug | 26.0 | 35.0 | Mainly Clear sky | |
15-Aug | 26.0 | 36.0 | Mainly Clear sky | |
16-Aug | 27.0 | 36.0 | Mainly Clear sky | |
17-Aug | 27.0 | 36.0 | Mainly Clear sky | |
18-Aug | 26.0 | 35.0 | Mainly Clear sky |
- 12 Augus
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agra weather
- AGra weather forecast
- Current temperature in Agra
- know the weather forecast here#agranews
- Temperature in Agra
- Temperature rises again due to humidity in Agra
- Weather forecast agra