आगरालीक्स.. आगरा के आगरा के फ्लैट में थाईलैंड की युवती कासव का शव मिला है ।युवती स्पा सेंटर में काम करती थी।
आगरा के ताजगंज के वैभव नगर में हेरीटेज अपार्टमेंट में थाईलैंड की रहने वाली अंचलि (43) रह रही थी, वह आगरा के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। फ्लैट्स में रहने वाले लोगों की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ सदर विकास जैसवाल ने दरवाजा खुलवाया, फ्लैट में युवती का शव मिला है।
उसके पास से मिले पासपोर्ट में वर्ष 2018 का वीजा है।
महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह बेरोज़गारी और आर्थिक तंगी से परेशान थी इसलिए ये कदम उठाने जा रही है।