Monday , 20 April 2026
Home आगरा The effect of the warning of the third wave was seen in the markets of Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

The effect of the warning of the third wave was seen in the markets of Agra

160

आगरालीक्स…(1 September 2021 Agra News) आगरा के बाजारों में दिखा तीसरी लहर की चेतावनी का असर. बुधवार को मार्केट्स में नहीं दिखी भीड़, सूने रहे रेस्टोरेंट्स, मॉल्स. व्यापारियों ने कही बड़ी बात

तीसरी लहर के चर्चे
देश में इस समय कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी जोरों से चल रही है. देश के कई विशेषज्ञों ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. दो दिन से इसकी चेतावनी ज्यादा दी जा रही है जिसका असर आगरा में भी दिखाई देने लगा है. कोरोना की तीसरी लहर को लेकर घरों से लेकर मार्केट्स तक में चर्चे चल रहे हैं. लोग इसको लेकर ही बातचीत कर रहे हैं. आज से छोटे बच्चों के स्कूल भी खोल दिए गए लेकिन अधिकतर पेरेंट्स ने अभी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा है. उनका मानना है कि पहले वो एक या दो​ दिन देखेंगे, उसके बाद ही बच्चों को स्कूल भेजेंगे. इधर मार्केट्स में भी दुकानदारों में तीसरी लहर को लेकर चर्चाएं चल रही हैं.

मार्केट्स में देखा असर
पिछले दो दिन से कोरोना की तीसरी लहर को लेकर न्यूज आ रही हैं. देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों व डॉक्टरों द्वारा इसको लेकर अलर्ट भी किया जा रहा है. ऐसे में इसका असर मार्केट्स में दिखाई दे रहा है. रक्षाबंधन और उसके बाद जन्माष्टमी का त्योहार पर बाजारों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी. इससे व्यापारियों में भी उत्साह नजर आया लेकिन पिछले दो दिन से तीसरी लहर की खबर का असर बुधवार को दिखाई दिया. शहर के अधिकतर मार्केट्स में बुधवार को पहले की तरह लोगों की आवाजाही नहीं दिखाई दी. शहर के मॉल्स और रेस्टोरेंट्स भी अधिकतर समय खाली रहे. हालांकि कई दुकानदारों का मानना है कि त्योहार के बाद मार्केट्स में थोड़ा ग्राहक कम हो ही जाता है.

आगरा व्यापार मंडल ने की अपील
इधर कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने सभी व्यापारियों और जनता से अपील की है कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें. उन्होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से शहर में कोरोना के केस लगभग समाप्त हो गए हैं. ऐसे में लोग मास्क और सोशल डिसटेंस का पालन नहीं कर रहें हैं. सरकार और WHO की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद आगरा व्यापार मंडल ने समस्त व्यापारियों और जनता को आगाह किया है कि तीसरी लहर आये या न आये पर आप सभी को शासन और सरकार के कोरोना से बचाव के लिए उसकी गाइडलाइन का पालन करें यानि मास्क पहनें सोशल डिसटेंस का पालन करें हाथों को सैनेटाईज करें बाजारों व दुकानों पर अधिक भीड़ ना होने दे जब तक की पुण रूप से कोरोना महामारी समाप्त नहीं हो जाती है.

अपील करने वालों में अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महामंत्री कन्हैयालाल राठौर, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, उपाध्यक्ष अशोक मंगवानी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमन लाल गोयल आदि हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!