नई दिल्लीलीक्स…(6 July 2021 News) देश में 8 राज्यों के नये राज्यपाल नियुक्त किए. इनमें चार ऐसे जिनका राष्ट्रपति ने किया स्थानांतरण
केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित विस्तार से पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने आठ राज्यों में नये राज्यपालों की नियुक्ति की है. इनमें चार राज्यपालों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि चार नये राज्यपाल बनाए गए हैं. मोदी कैबीनेट में शामिल सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलौत को कर्नाटक, हरिभाऊ कंमयपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश और राजेंद्र विश्वनाथ को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. रमेश बैस को त्रिपुरा से हटाकर झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. हिमाचल से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा, सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा से त्रिपुरा और मिजोरम के राज्यपाल पीएएस श्रीधरन मिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है.