नईदिल्लीलीक्स… जसप्रीत बुमराह ने अपनी कप्तानी में इतिहास रच दिया। टेस्ट इतिहास में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाए। स्टुअर्ट ब्रॉड फिर हुए शर्मसार, बुमराह ने एक ओवर में जड़े 35 रन।
इग्लैंड के प्रमुख गेंदबाज ब्रॉड भूले गेंदबाजी करना
भारत ने अपनी पहली पारी में पंत और जडेजा के शतकों की बदौलत 416 रन का स्कोर खड़ा किया है। इस मैच में ब्राड टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
बुमराह ने 84 वें ओवर में बनाया रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान बुमराह ने 84वें ओवर में जमकर धुनाई की और चार चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए, जो अब तक का सबसे महंगा ओवर है।
इस तरह का रहा ओवर
इस ओवर ब्रॉड वाइड गेंद भी फेंकी हैं। पहली गेंद पर चार रन, दूसरी गेंद वाइड और चौका, दूसरी गेंद छक्का, नो-बॉल दूसरी गेंद चौका, तीसरी चौका, चौथी गेंद पर चौका, पांचवी गेंद पर छक्का, छटवीं गेंद पर एक रन।
ब्रॉड पहले पिट चुके हैं युवराज सिंह से
इंग्लैंड के प्रमुख गेंदबाज ब्रॉड पहली बार किसी भारतीय से दूसरी बार बुरी तरह से पिटे हैं। इससे पहले टी-20 में ब्रॉड के एक ओवर में युवराज सिंह ने छह छक्कों का कीर्तमान बनाया था।
भारत की स्थिति मजबूत भारत के 416 रन के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। बारिश की वजह से खेल बाधित होने पर ओलीपोप और जो रूट मैदान पर थे। दोनों ओपनरों को बुमराह ने पवेलियन भेज दिया था।