नई दिल्लीलीक्स…कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने वालों को भी संक्रमित कर रहा नया डेल्टा वैरिएंट एवाई.4…जानिए कहां मिले इसके संक्रमित मरीज
कई यूरोपीय देशों और इंग्लैंड में कहर बनरहा कोरोना के डेल्ट वैरिएंट का नया रूप ए वाई.4 कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को भी संक्रमित कर रहा है. मध्य प्रदेश के इंदौर में इस नये वैरिएंट से संक्रमित मरीजों का पता चला है.
इंदौर के सीएचएमओ बीएस सैन्य ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा कि अब यह नया सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या एवाई.4 वैरिएंट ज्यादा खतरनाक है? इस पर सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मौलिक्यूलर बायोलाजी के पूर्व डायरेक्टर राकेश मिश्रा ने बताया कि अभी इस बात के कोई सुबूत नहीं है कि एवाई.4 डेल्टा वैरिएंट पहले के वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक है. बता दें कि एवाई.4 डेल्टा वैरिएंट का कहर इंग्लैंड में देखने को मिल रहा है. अमेरिका में भी इसका असर देखने को मिल रहा है.