नई दिल्लीलीक्स…अमेरिका का ये उद्योगपति बनाने जा रहा है अंतरिक्ष में स्टेशन. पैसे देकर छुट्टियां मना सकेंगे लोग…जानिए पूरी डिटेल
यदि आपकी जेब में भरपूर हैं दाम तो आप भी जा सकेंगे अंतरिक्ष धाम. अमेकिरी उद्योगपति जेफ बेजोस जल्द ही अपना स्पेस स्टेशन बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम है आर्बिटल रीफ. जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने यह घोषणा करते हुए बताया कि यह एक कॉमर्शियल स्पेस स्टेशनहोगा, जहां पर आप पैसे देकर कुछ दिन छुट्टियां भी मना सके हैं. ब्लू ओरिजिन कंपनी ने दावा किया है कि उसके वैज्ञानिक इस स्पेस स्टेशन को जल्द बना लेंगे. कंपनी का कहना है कि इस दशक के उत्तरार्ध में यानी 2025 के बाद बोइंग विमान में बैठकर लोग इस स्टेशन की यात्रा कर सकेंगे. ब्लू आरिजिन कंपनी इस स्पेस स्टेशनको बनाने के लिए बोइंग, सियेटा स्पेस, रेडवाचर स्पेस, जेनेसिस इंजीनियरिंग सॉल्युशंस और एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से भी मदद ले रही है.

बेजोस कंपनी ने बताया कि आर्टिबल रीफ स्पेस स्टेशन का उपयोग दो तरह से किया जाएगा. पला पर्यटन और दूसरा व्यावसायिक. ब्लू आरिजिन और सियेरा स्पेस ने कहा कि इस स्पेस स्टेशन का उपयोग मिश्रित होगा. यहां पर ऐसे इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाए जाएंगे जो आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दें, साथ ही अंतरिक्ष में नया बाजार खोलने का मौका दें.
.