अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ के गांव करसुआ,छेरत व अंडला में शराब से हुई मौत के मामले में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा की गई पुष्टि के आधार पर शराब प्रकरण में अभी तक 22 लोगो की मृत्यु हुई है।
विदित है कि अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ, थाना जवां के छेरत व अंडला में शराब पीने से लोगों की मौत हो गई और कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इन लोगों ने गुरुवार को ठेके से शराब खरीदी थी और रात को उसका सेवन किया, जिसके बाद इन लोगों की हालत बिगड़ने लगी, कई लोगों की मौत हो गई और बाकी लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से या शराब ली गई थी उस ठेके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, इस मामले पर गांव वासियों ने उस ठेके पर कार्यवाही करने की मांग को करते हुए हंगामा काटा। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी गंभीर हालत है उनका इलाज जारी है।