Saturday , 19 April 2025
Home आगरा The rights and respect of the people will be guaranteed if SP is formed: Akhilesh Yadav
आगराटॉप न्यूज़

The rights and respect of the people will be guaranteed if SP is formed: Akhilesh Yadav

आगरालीक्स…अंतिम चरण के मतदान से पहले अखिलेश यादव ने कहा—सपा गठबंधन की जीत से जनता के अधिकारों, अवसरों और सम्मान के रक्षा की होगी गारंटी…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए 7 मार्च 2022 को एकजुट होकर बड़ी तादाद में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत से जनता के अधिकारों, अवसरों और सम्मान की रक्षा की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि अब तक के छह चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में जनता ने तीन सौ सीटों पर विजय की मोहर लगा दी है। शुरू से ही जनता ने समाजवादी पार्टी को ही मजबूत और भरोसे लायक विकल्प मान लिया है। भाजपा राज में जिस तरह समाज के सभी वर्गो को परेषान किया गया है वह भुलाया नहीं जा सकता है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है, उससे जनता में भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी है। जहां भाजपा 700 किसानों की मौत की जिम्मेदार है, वहीं युवा पीढ़ी के भविश्य के साथ खिलवाड़ भी क्षम्य नहीं।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बीते पांच वर्षों के भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया। संविधान प्रदत्त अधिकारों पर हमला हुआ है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित वंचित एवं कमजोर वर्गों के साथ सत्ता संरक्षण के बलबूते उत्पीड़न किया गया है। आधी आबादी के साथ अपमानजनक घटनाओं की संख्या में बेतहाशा वृृद्धि हुई है। किसानों के साथ अत्याचार हुआ है। रोजगार की मांग कर रहे नौजवानों पर लाठियां बरसायी गयी। उत्तर प्रदेश में अपराध, अराजकता और अत्याचार का जैसा तांडव भाजपा सरकार में हुआ ऐसा उदाहरण अंग्रेजी शासनकाल में भी नहीं दिखाई पड़ता। उन्होंने कहा कि पांच साल से कराह रही जनता के साथ हुए अन्याय और अपमान की घटनाओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से डटी रही। हिस्सेदारी और भागीदारी की समस्या का समाधान निकालने के लिए समाजवादी पार्टी ने अनेक जनकल्याणकारी नीतियों को अपने वचन पत्र में शामिल कर सरकार बनने पर अविलम्ब लागू कराने का भरोसा जनता को दिया है।

Related Articles

आगरा

Agra News: Workshop on Food for Mental Health in Mental Health Carnival, Agra

आगरालीक्स…खाना खाते समय टीवी और मोबाइल से दूर रहेंगे तो भोजन का...

आगरा

Agra News: Special prayers were held in the churches of Agra on Good Friday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के गिरिजाघरों में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थनाएं हुईं. प्रभु ईसा...

आगरा

Agra News: Agra in the grip of severe heat, temperature reaches 42 degree Celsius…#agranews

आगरालीक्स…भीषण गर्मी की चपेट में आगरा, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा....

आगरा

Agra News: An initiative to empower women entrepreneurship, ‘She Will’ organization shared the secret of business success…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अपना नया बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने वाली म​हिलाओं को दी...

error: Content is protected !!