आगरालीक्स…(वोकल फोर लोकल).. चौबेजी दाल मसाला की अब आॅनलाइन भी बढ़ी जबर्दस्त डिमांड. एमाजाॅन और कंपनी के वेबसाइट पर काफी मात्रा में आ रही मांग….घर बैठे ही कस्टमर्स उठा रहे अपने मनपसंद स्वाद का फायदा.
बाहर के लोगों की जबर्दस्त डिमांड
आगरा के प्रसिद्ध चौबेजी दाल मसाला जब से आॅनलाइन शाॅपिंग वेबसाइट एमाजाॅन पर उपलबध हुआ है तब से इसकी डिमांड में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है. ग्राहकों की लगातार इस पर मांग बढ़ती ही जा रही है. यही नहीं कपंनी की खुद की वेबसाइट www.chaubejeespices.com पर भी इसकी आॅनलाइन बिक्री में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है. गौरतलब है कि चैबे जी के प्रसिद्ध दाल के मसाले के चाहने वालों के लिए खुशखबरी तब से आई है जब से दाल का मसाला एमाजाॅन और कपंनी की अपनी बेवसाइट पर उपलब्ध हुआ है. इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिल रहा है जो कि आगरा से बाहर रहते हैं या फिर अन्य राज्यों में रहते हैं. वे अपने यहां से ही आगरा के इस बेमिसाल स्वाद को महसूस करना चाहते हैं. इसके लिए अब वे आॅनलाइन ही घर बैठे दाल का मसाला आर्डर कर रहे हैं.
गौरतलब है कि वर्ष 1908 में स्व. वैद्य पंडित रामगोपाल चतुर्वेदी ने दाल का मसाला भारत में पेश किया था. उन्होंने मसाले को पीसने, मिक्स करने और पैक करने का काम खुद ही संभाला. गुणवत्ता में उन्होंने कोई समझौता नहीं किया, यही कारण है कि अपने शुरुआती सालों में ही चैबे जी के दाल मसाले को अपनी पहचान मिलना शुरू हो गई. वर्ष 1937 में पंडित रामगोपाल चतुर्वेदी के गुजरने के बाद उनके पुत्र पंडित महेश पहलवान ने अपने पिता की जिम्मेदारी को बखूबी संभालना शुरू किया. उन्होंने इसका स्वाद हर घर तक पहुंचाने का जिम्मा संभाला. वे खुद इस मसाले के प्रचार में लगे. बेहतरीन गुणवत्ता होने के कारण उनके मसाले को और अधिक पहचान मिलना शुरू हो गई. चैबे जी के ये मसाले आज हर घर, हर शादी और हर जश्न में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं.