Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा CCTV Footage : Thieves try to loot in house in Kamlanagar#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

CCTV Footage : Thieves try to loot in house in Kamlanagar#agranews

227

आगरालीक्स…(10 September 2021 Agra News) आगरा की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटने का प्रयास. पुलिस मौके. भागते समय सीसीटीवी में आए बदमाश

कमला नगर के त्रिवेणी नगर की घटना
आगरा के कमला नगर स्थित त्रिवेणी नगर, नेचर रिसॉर्ट के पास मुगल रोड पर दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट करने का प्रयास किया गया. बदमाशों ने न सिर्फ मकान मालिक का गला दबाकर उसे पीटा बल्कि तमंचा तानने की भी खबर है. पड़ोसियों के आने पर बदमाश वहां से भाग निकले. भागते समय बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं. सूचना पर कमला नगर थाना फोर्स मौके पर पहुंच गया. हालांकि कमला नगर पुलिस ने तमंचा तानने की पुष्टि नहीं की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

किराये पर लेने आए थे कमरा
पीड़ित मकान मालिक ओमप्रकाश का कहना है कि गुरुवार को कुछ युवक किराये पर कमरा लेने के लिए आए थे. शुक्रवार दोपहर को भी वे यहां पर कमरा लेने के लिए पहुंचे. ओमप्रकाश ने इस पर मना कर दिया तो एक युवक ने पीने के लिए पानी मांगा. ओमप्रकाश के अनुसार उस समय उनके घर में एक भतीजा, बच्चे व उनकी लड़की थी. जैसे ही वह पानी के लेने के लिए गए उनमें से एक युवक ने उनका गला दबा दिया. उसके बाद उसके 4 5 बदमाश और वहां आ गए. पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उने गले पर और बच्चों पर पिस्टल तान दी और घर में लूटपाट का प्रयास किया. चीख पुकार मच गई. गला दबने से ओम प्रकाश कुछ देर के लिए बेहोश हो गए. इधर शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले.

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
भागते समय बदमाश कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए हैं. इस मामले में कमला नगर थाना प्रभारी किरन गीता सिंह का कहना है कि कुछ लड़के किराये पर कमला लेने के लिए आए थे. उन्होंने खुद को एटा का रहने वाला बताया था. इस पर मकान मालिक ने एटा के लड़कों को कमरा न देने की बात कही और बदतमीज कह दिया. जिसके बाद युवकों ने उनके साथ मारपीट कर डाली और इसके बाद वे वहां से भाग निकले. घर में लूट का कोई प्रयास नहीं है. फिलहाल युवकों की तलाश सीसीटीवी के आधार पर की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!