आगरालीक्स… आगरा सहित प्रदेश में राशन उपभोक्ताओँ को मिलने वाले सामान की पर्ची मिलेगी। मोबाइल पर भी आएगा कितना मिला है राशन।

कोटेदारों के कामकाज पर निगरानी का फैसला
प्रदेश में राशन वितरण को लेकर अब गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। योगी सरकार ने राशन कार्ड धारकों के हित में कोटेदारों के कामकाज पर प्रभावी निगरानी के लिए बड़ा फैसला किया है।
कितना मिला राशन तुरंत आएगा मैसेज
राशन वितरण की व्यवस्था को आधुनिक बनाने के के लिए योगी कैबिनेट की बैठक में इंटीग्रेटेड सिस्टम लागू के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद प्रदेश में राशन को लेकर गड़बड़ियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। राशन मिलने की जानकारी कार्डधारक को मोबाइल पर मैसेज के जरिए तुरंत मिल जाएगी। इससे उसके हिस्से का राशन कोई और नहीं ले सकेगा।
राशन के सामान के रिसीविंग पर्ची भी मिलेगी लाभार्थी, कोटेदार के यहां से राशन लेगा तो पहले उसे वहीं पर एक रिसीविंग दी जाएगी। कोटेदार एक पर्ची देगा जिसमें उपभोक्ता द्वारा राशन प्राप्त करने की जानकारी दर्ज होगी। इसके साथ ही उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज जाएगा। इसमें उसके हिस्से का राशन उसे मिलने की सूचना रहेगी।