आगरालीक्स ..आगरा में तूफान की तबाही और मौतें होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है, म्रतकों के परिवारिजनों को चार चार लाख आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, अधिकारियों को तूफान से मची तबाही का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
आगरा में शुक्रवार रात को आंधी तूफान, ओले और बारिश ने तबाही मचाई, इससे छह साल की बच्ची के साथ तीन की मौत हो गई। ताजमहल की रेलिंग टूट गई, पेड गिर गए, बिजली के खंभे टूट गए। इसके साथ ही कई मकान ध्वस्त हो गए, शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में तूफान से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारीजनों को चार चार लाख रुपये की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारी कर रहे आकलन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तूफान से आगरा में कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जाए। स्थानीय स्तर पर आकलन शुरू कर दिया गया है।
तीन की मौत
शुक्रवार रात को आए तूफान से थाना सदर क्षेत्र के नगला कर्मवीर में मकान गिरने से जयवीर की छह साल की बेटी नंदनी की मौत हो गई। परिवार के चार लोग घायल हो गए। डौकी क्षेत्र के 60 साल के कैलाशी और फतेहाबाद में 50 सान के राम शंकर की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं।