आगरालीक्स(17th September 2021 Agra News)…प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर आगरा को मिले आॅक्सीजन प्लांट.
केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर आगरा को तीन नए आॅक्सीजन प्लांट मिले। शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने एसएन मेडिकल कॉलेज में फीता काटकर प्लांटों का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे आगरा के लिए बड़ी सौगात बताया। इस मौके पर राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, डीएम प्रभु एन सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव मौजूद रहे।

जरूरतमंदों को बांटी मिठाइयां
मिशन मोदी अगेन पीएम के महानगर महामंत्री राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान झोपड़ी रहने वाले लोगों को मिठाई और फल बांटे गए। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि एक—एक पौधा अपने घर के पास लगाएंगे। महानगर अध्यक्ष केदार सिंह परमार, प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष राखी अग्रवाल मौजूद रहे।