आगरालीक्स.. यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा सहित तीन स्मार्ट शहर विकसित किए जाएंगे। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह का मीडिया से कहना है कि पहले चरण में मथुरा जिले में व्रंदावन शहर, अलीगढ में टप्पल और आगरा में स्मार्ट शहर बनाए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे के सहारे बसाए जाने वाले इन तीन शहरों में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे तीन स्मार्ट शहर बनाए जाएंगे। इसके लिए योजना तैयार की गई है, इन स्मार्ट शहरों में पांच पांच लाख की आबादी के हिसाब से मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
आगरा, अलीगढ और मथुरा में बनेंगे स्मार्ट शहर
यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे, आगरा, मथुरा और अलीगढ में स्मार्ट शहर विकसित किए जाएंगे। इन शहरों में स्मार्ट यातायात सुविधा, बिजली की आपूर्ति, पानी की आपूर्ति सहित अन्य सुविधाएं होंगी।