
पलट गई एसयूवी
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में गांव भीम के समीप माइल स्टोन 99 पर कल देर रात मथुरा के वृंदावन में मन्दिरों के दर्शन कर लौटते समय एक तेज रफ्तार एसयूवी (यूपी-16 सीसी 9131) अनियंत्रित होने से कलाबाजी खाते हुए पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार दिल्ली में रह रहे सनी (28) प्रवीण (25) और चंदन (27) की मौत हो गई। इनके साथ गाड़ी में सवार सोनिया, पूजा, धीरज, ऋषि व अंकित घायल हो गये हैं। इनको नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कम नहीं हो रहे हैं हादसे
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं आ रहा है। एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार दौडती गाडियों से हादसे हो रहे हैं, इसके चलते तमाम लोगों की जान जा चुकी है।
Leave a comment