नईदिल्लीलीक्स… इजरायली दूतापास के पास हुए धमाके के बाद कड़ी सुरक्षा। एनआईए सुबूत व दो संदिग्धो की तलाश में। इजरायल ने जारी की एडवाइजरी
सीसी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजरायली दूतावास के पास कल शाम एक हलके धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एऩआईए ने दूतावास में जाकर जांच की है। साथ ही पुलिस सीसीफुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की तलाश कर रही है, वहां से एक लैटर भी मिला है।
इजरायल ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की
दूसरी ओर इसराइली नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने भारत में अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवेल एडवाज़री जारी की है।
इजरायली भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से करें परहेज
काउंसिल ने इसराइली नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों (मॉल और बाज़ार) और ऐसी जगहों पर ना जाएं जिन्हें विदेशी लोगों, इसराइली और यहूदी लोगों के जाने की जगह माना जाता है।
।