आगरालीक्स… आगरा में दीपावली पर रॉकेट गिरने से टोरंट पावर के स्टोर में लगी भीषण आग, आग की लपटें बेकाबू होने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कुछ ही देर में स्टोर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। टोरंट के स्टोर के साथ ही तिरपाल के गोदाम सहित कई जगह पर आतिशबाजी से आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीमें दौडती रहीं।
बुधवार शाम को दीपावली की आतिशबाजी की तेज आवाज गूंजने लगी, स्थानीय लोगों ने बताया कि एत्माउददौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने स्थित टोरंट के स्टोर में शाम को रॉकेट गिर गया, रॉकेट से आग लग गई, कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई और लपटें तेज होती गई। दमकल की गई गाडियां पहुंच गई और आग को काबू करने में लगी रहीं। टोरंट के स्टोर में आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका है।

तिरपाल के गोदाम में लगी आग
दीपावली पर आतिशबाजी से आग लगने की सूचनाएं आती रहीं, तिरपाल के गोदाम में आतिशबाजी से आग लग गई, आग की लपटें तेज होन पर दमकल की गाडियां पहुंच गई और आग पर काबू पाने में लगे रहे।