आगरालीक्स….आगरा से 55 किलोमीटर है चंबल सफारी, गुनगुनी धूप में दोस्तों के
साथ चंबल सफारी की यात्रा, घडियाल देखे, बोटिंग की और खाना भी पकाया। आप कैसे जा सकते हैं चंबल सफारी
आगरा से 55 किलोमीटर दूर चंबल सफारी है। चंबल नदी 400 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है, आस पास का क्षेत्र 1235 किलोमीटर है। यहां चंबल में बोटिंग के साथ धूप निकलने पर घडियाल देख सकते हैं। इन्हें अपने मोबाइल और कैमरे में कैद करने के साथ ही दोस्तों के साथ यहां पार्टी कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे चंबल सफारी
आगरा से चंबल सफारी 55 किलोमीटर दूर है, आप आगरा से अपने दोस्तों के साथ कार, बाइक और टैक्सी से जा सकते हैं। ताजगंज, फतेहाबाद रोड से होते हुए पिनाहट पहुंचते हैं। पिनाहट से सात किलोमीटर चंबल सफारी है। 55 किलोमीटर की यात्रा में डेढ घंटे का समय लगता है।
धूप निकलने पर दिखाई देते हैं घडियाल
चंबल सफारी में आप बोटिंग कर सकते हैं, इसके ट्रिप के हिसाब से चार्ज हैं। पांच से 10 किलोमीटर की चंबर में बोटिंग कराई जाती है। सर्दी में धूप निकलने पर घडियाल चंबल में बने टीलों पर बाहर निकल आते हैं। इनके फोटो ले सकते हैं।
दोस्तों के साथ मस्ती
चंबल सफारी में बोटिंग के बाद आप यहां ढाबे और खोखों पर चाय पी सकते हैं। अपने साथ खाना ले गए हैं तो यहां आप लकडी लेकर खाने को गर्म कर सकते हैं और दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। जैसे जैसे सूरज की किरणें कमजोर होती जाती हैं, चंबल सफारी की खूबसूरती बढती जाती है।
आठ घंटे की ट्रिप
दोस्तों के साथ मस्ती करने के बाद साढे छह बजे चंबल सफारी से आगरा के लिए निकले और रात आठ बजे आगरा आ गए।