आगरालीक्स ..(.Agra News 25th November)आगरा में शाहगंज के नगला छउआ का आरओबी को काम पूरा होने पर खोल दिया गया है, अब जाम नहीं लग रहा है लेकिन अब एक लेन बंद होने से मारुति एस्टेट में जाम लगने लगा है। यहां सात दिसंबर तक काम चलेगा।
आगरा के नगला छउआ में आरओबी के कार्य के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था और रूट डायवर्ट किया गया था। अब शाहगंज से नगला छउआ आरओबी का रास्ता खोल दिया गया है और यातायात सुचारू हो गया है।

मारुति एस्टेट में जाम
जल निगम की निर्माण ईकाई ने मारुति एस्टेट चौराहे से एक लेन बंद कर दी है। यहां पाइप लाइन कनेक्शन का काम चल रहा है और सात दिसंबर तक काम चलेगा। मारुति एस्टेट की एक लेन बंद होने से जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।