आगरालीक्स ..(.Agra News 25th November)आगरा में विधानसभा चुनाव से पहले आईटी पार्क शुरू करने की मांग, 23000 वर्गफुट में आगरा में तैयार हो रहा आईटी पार्क। युवाओं को मिलेगा रोजगार.
सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ़ इंडिया (एसटीपीआई) द्वारा आगरा के शास्त्रीपुरम में 23000 वर्गफुट में आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें से 750 वर्गफुट जमीन का एसटीपीआई द्वारा अपने कार्यालय खोलने के लिए प्रयोग करेगा। जबकि शेष सभी निर्मित क्षेत्र आईटी कंपनियों को आवंटित किया जाएगा और यह पार्क प्लग एंड प्ले आधार पर दिसंबर 2021 तक चालू हो जाएगा।

चैंबर ने दी धरने की चेतावनी
इसे लेकर नेशनल चैंबर की बैठक हुई। चैंबर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का कहना है कि दिसंबर 2021 तक आईटी पार्क शुरू नहीं होता है तो धरना दिया जाएगा। आईटी पार्क के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, यहां आईटी कंपनियां आएंगी। बैठक में चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल, कोषाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ,कार्यकारिणी सदस्य सचिन सारस्वत ,पूर्व कोषाध्यक्ष मयंक मित्तल, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।