आगरालीक्स…(03 December 2021 Agra News) आगरा में हाइवे पर खड़ी रहती है प्राइवेट बसें. जाम लगने का मुख्य कारण बन रहीं. लोगों का कहना—बसें खड़ी करके सवारी लेने के लिए चलती है ठेकेदारी
जाम से जूझ रहे लोग
हाइवे हो या फिर अन्य मुख्य मार्ग, इस समय लोग सबसे अधिक परेशान ट्रेफिक जाम से हैं. कहीं भी निकल जाओ आपको जाम मिल ही जाएगा. हाइवे पर तो सबसे बुरा हाल है. कहने को तो यहां जाम से छुटकारा दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद यहां पर जाम लगा रहता है. इसका कारण हैं प्राइवेट बसें. बताया जाता है कि हाईवे स्थित भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर स्थित अबुउलाह की दरगाह के पास ठेकेदार की मनमानी के चलते बसों को खड़ा किया जा रहा है. बस चालक व कंडक्टर पूरे रास्ते को घेरकर बसों में सवारी भरते हैं. ये काम प्राइवेट बसों द्वारा बहुत किया जा रहा है. उसके बाद भी संभागीय परिवहन विभाग और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है. प्राइवेट बसों के कारण सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है.
शहर के आईएसबीटी, भगवान टॉकीज, वाटरवर्क्स, रामबाग, बिजलीघर जैसे चौराहों से इन बसों का संचालन किया जाता है.
डग्गेमार बसों से हर चौराहे पर होती है वसूली
शहर के चौराहों से अन्य जिलों की बसों का संचालन दंबगों द्वारा कराया जा रहा है. लोगों का कहना है कि इसमें पुलिस तक शामिल है. ठेकेदार के गुर्गे बसों से अपनी वसूली करते है. यह सिलसिला हर एक चौराहे पर देखा जा सकता है। हर एक चौराहे पर अलग अलग ठेकेदार लगे है.