Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ India-New Zealand 2nd Test Match, Day 1: Mayank Agarwal’s century, Virat Kohli out for zero
टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

India-New Zealand 2nd Test Match, Day 1: Mayank Agarwal’s century, Virat Kohli out for zero

151

स्पोटर्सलीक्स…(03 December 2021) भारत—न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन छाये मयंक अग्रवाल. शतक जड़कर रहे नाबाद. विराट कोहली और पुजारा 0 पर हुए आउट…

पहले दिन भारत 221 रन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल छाये रहे. उन्होंने पहले दिन खेल खत्म होने तक नाबाद 120 रन बनाए हैं. पहले दिन भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन रहा है. मयंक अग्रवाल के साथ विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर नॉटआउट रहे हैं. मयंक अग्रवाल ने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के जमाए हैं. 13 पारियों के बाद मयंक अग्रवाल का ये शतक आया है. न्यूजीलैंड की ओर से चारों विकेट स्पिनर एजाज पटेल ने लिए हैं.

टीम में कई बदलाव
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में विराट कोहली की वापसी हुई. कानपुर टेस्ट में कप्तान रहे अजिंक्या रहाणे, रविन्द्र जडेजा, ईशांत शर्मा इस मैच में नहीं खेले. रविंद्र जडेजा के स्थान पर जयंत यादव तथा ईशांत शर्मा के स्थान पर मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे. टॉस ​जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम उतरी. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने भारत को शानदार शुरुआत दी और इनकी साझेदारी 80 रन तक चली. लेकिन 80 के स्कोर पर एजाज पटेल की शानदार गेंद पर शुभमन गिल रॉस टेलर को स्लिप में कैच थमा बैठे. उन्होंने 44 रन बनाए.

Image

पुजारा—कोहली जीरो पर आउट
अच्छी शुरुआत के बावजूद 80 रन पर ही भारत के 3 विकेट हो गए. शुभमन गिल के बाद एजाज पटेल के अगले ओवर में चेतेश्वर पुजारा बोल्ड हो गए तो वहीं अंतिम गेंद पर विराट कोहली भी शून्य के स्कोर पर पगबाधा हो गए. हालांकि उनके आउट होने पर विवाद भी सामने आया है. गेंद उनके बल्ले को छूकर पैड पर लगी थी लेकिन रीव्यू लेने के बावजूद विराट कोहली को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया. इससे विराट कोहली काफी नाराज भी दिखे. पिछले मैच में डेब्यू करने वाले श्रेयस अइयर ने एक बार फिर सधी शुरआत की और चौथे विकेट के लिए मयंक अग्रवाल के साथ 80 रन की साझेदारी भी की लेकिन वो भी एजाज पटेल की गेंद पर 18 रन के स्कोर पर आउट हो गए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!